Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर

जिला कारागार में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर

जौनपुर। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह की देख-रेख में ‘विधिक सेवा दिवसÓ के अवसर पर आज 09 नवम्बर को जिला कारागार में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को विधिक सेवा दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करायी गयी और साथ ही राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा प्राप्त नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इस अवसर सुबाष पाण्डेय जेलर, श्रीमती सुषमा शुक्ला, नन्दकिशोर डिप्टी जेलर, डॉ.विनय कुमार राव चिकित्साधिकारी व कारागार के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, सुनील कुमार मौर्य, डाटा इन्ट्री आपरेटर, पीएलवी शिवशंकर सिंह, सुबाष चन्द्र यादव, सुनील कुमार व जेल के पीएलवी दिलीप कुमार सिंह, राहिल व अन्य बन्दीगण उपस्थित रहें।