जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026के अंतर्गत रविवार को विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा विधानसभा क्षेत्र 366-जौनपुर के अंतर्गत टी.डी.पी.जी.महिला कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 509 से 512, टी.डी.इण्टर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 498 से 504 तथा सरस्वती शिशु मंदिर पर स्थित बूथ संख्या 458 से 467और विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाज़ार बदलापुर पर स्थित बूथ संख्या 137, 138 तथा 139 सहित अन्य बूथों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने भी शिया कॉलेज के बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान निरीक्षण के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित बीएलओ, बीएलए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाकर युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं और महिला मतदाताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। इसी क्रम में जनपद के समस्त मतदेय बूथों पर बीएलओ द्वारा जनमानस की उपस्थिति में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन और एएसडी सूची का वाचन किया गया। इसी क्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा द्वारा विधानसभा 367-मल्हनी विधानसभा के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय शिवगुलामगंज पर स्थित बूथ संख्या 235 एवं 236, कम्पोजिट विद्यालय अलीगंज पर स्थित बूथ संख्या 355 से 357, प्राथमिक विद्यालय अभयचंद पट्टी पर स्थित बूथ संख्या 358 एवं 359, कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद पर स्थित बूथ संख्या 368 एवं 369, कम्पोजिट विद्यालय सादादबिंदुली पर स्थित बूथ संख्या 370 से 372, साथ ही विधान सभा 366 जौनपुर के अंतर्गत मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज सुक्खिपुर पर स्थित बूथ संख्या 369 से 374, मोहम्मद हसन पी.जी.कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 378 से 383 तथा मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 492 से 497 का भ्रमण कर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। मुंगराबादशाहपुर के अंतर्गत ईआरओ मुंगराबादशाहपुर ने हिन्दू इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 313 से 321, बालिका हिन्दू इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 322 से 329 तथा प्राथमिक विद्यालय सुहासा पर स्थित बूथ संख्या 273 से 276 का भ्रमण कर हो रहे कार्य का निरिक्षण किया गया। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर के अंतर्गत ईआरओ बदलापुर की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाज़ार बदलापुर पर स्थित बूथ संख्या 137, 138 तथा 139 का भ्रमण कर हो रहे कार्य का निरिक्षण किया। साथ ही आज जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्र के मतदेय बूथों पर ईआरओ, एईआरओ, नोडल अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रह कर निरीक्षण किया गया। वहीं समस्त मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावली पढ़ने का कार्यक्रम सुचारू रूप से हुआ जिसके निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जोनल आफिसर अनवरत भ्रमणशील रहते हुये मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारी उपस्थित थे और पर्याप्त मात्रा में फार्म-6,7,8 एवं एएसडी सूची भी उपलब्ध थी। बूथ लेविल अधिकारी द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से फार्म-6,7 एवं 8 अपलोड करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। बूथ लेविल अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों व अन्य सभी व्यक्तियों के समक्ष एएसडी सूची भी पढ़कर सुनाई गई।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
जिलाधिकार ने की गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण आलेख्य प्रकाशन स्थलों का निरीक्षण

Previous article


