Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर जाना हाल

जिलाधिकारी ने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर जाना हाल

  • मिड-डे-मील चखकर देखी गुणवत्ता, छत ठीक करवाने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल परशुरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान कुल ४७ बच्चे उपस्थित मिले। जिलाधिकारी के द्वारा बच्चों को दिए जाने वाला मिड-डे-मील चखकर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कक्षा ५ के शाश्वत, श्रेजल अग्रहरी से हिंदी की किताब पढ़वाई। कक्षा एक की श्वेता व हिमांशु ने जिलाधिकारी को ए से जेड तक अंग्रेजी वर्णमाला पढ़कर सुनाया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की छत को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को मिड-डे-मील खाने के लिए एक टीन शेड का निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि कुछ बच्चों के द्वारा अभी ड्रेस नहीं खरीदा गया है जिस पर अध्यापकों को निर्देशित किया कि उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए ड्रेस खरीदवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहायक अध्यापक साहबलाल, अनिल सरोज शिक्षामित्र, अजय कुमार, विभा देवी उपस्थित रहे।