Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन और सकुशल संपादित कराए जाने के उद्देश्य से पंचशील इण्टर कालेज फतेहगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप नकलविहीन, पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...