सुइथाकला। बुधवार सुबह हादसे के बाद क्षेत्र का त्रिकोलिया अखंडनगर मार्ग घटना से गुस्साए लोगों की आगोश में घंटों रहा। इस दौरान उधर से जरूरी कामों के लिए गुजर रहे राहगीर बेबस दिखे। प्रशासन और पुलिस के कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद आवागमन के लिए उक्त मार्ग जाम से मुक्त हो सका। तब जाकर राहगीर राहत की सांस लेते हुए अपनी मंजिल को जा सके। गौरतलब हो कि उक्त मार्ग पर बुधवार सुबह क्षेत्र के एक निजी स्कूल की अनियन्त्रित बस ने जंगीपुर गांव निवासी कर्मराज विन्द की बाइस वर्षीय पुत्री को रौंद दिया था। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गुस्से में आकर बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक को मारपीट कर जाम लगा दिया था। तहसील और पुलसि प्रशासन के कड़ी मशक्कत और मुआवजे के आश्वासन के बाद उक्त मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। तब जाकर राहगीर राहत का सांस लेते हुए अपनी मंजिल को जा सके।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
जाम के झाम में घंटों फंसे रहे राहगीर
Previous article


