जौनपुर धारा, मीरगंज। रेल यात्रा के दौरान किसी का कुछ भी न खाने की लाख हिदायतों के बावजूद बूढ़े हों या जवान जहरखुरानों के जाल में आखिर फंस कर साथ लिए अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गवां ही बैठते हैं। जान जाने की जोखिम भी बनी रहती है। बुधवार को भी ऐसी ही एक घटना मछलीशहर गोनापार के 55 वर्षीय वृद्ध यात्री अशोक गुप्ता के साथ घट गई। वे मुम्बई से ज्ांघई ट्रेन से उतरने के बाद एक बस में सवार हो गए। बस के समस्त यात्री उतर जाने के बाद भी वे बस में ही बेहोश पड़े रहे। कंडक्टर के जगाने के बाद भी नहीं उठे तो किसी ने उन्हें पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर चले गए। परिजनों के अनुसार इनके पास से 7 हजार रुपये नकद व बैग समेत सामान जहरखुरानों के हाथ लगा है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
जहरखुरानों ने अधेड़ रेल यात्री को बनाया निशाना



