Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
Homeअपना जौनपुरजलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक रामभवन यादव पुलिस टीम के साथ हौज टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 73/26 धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त अशफाक पुत्र हनीफ निवासी सिरकोनी बाजार, थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार ओझा एवं हेड कांस्टेबल खुर्शीद आलम शामिल रहे।

Share Now...