जौनपुर धारा, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम छितौना में स्थित गोमती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने इक्यावन गरीब जरुरतमन्दों में कम्बल तक्सीम किया। गौरतलब है कि गिरते पारे और बढ़ती ठंढ के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठण्ड से बचने के लिये लोग तमाम जतन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक द्वारा मिले कम्बलों से गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी। वहीं अपने उदबोधन में श्री सरोज कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा ईश्वर सेवा के समान होती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक दिलीप विश्वकर्मा, कैलाश, रमेश यादव, साहबलाल यादव, शम्भू सरोज, संजय यादव, भगवती सरोज, डॉ. हरीराम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जरूरतमन्दों में विधायक ने बांटे कम्बल

Previous article

