जौनपुर। अच्छे समाज के निर्माण, शाकाहार अपनाने मद्यनिशेध का लक्ष्य लेकर सन्त पंकज महाराज के सानिध्य में चल रही जनजागरण यात्रा के कार्यक्रम के अन्तर्गत वि.ख.धर्मापुर के ग्राम खटोलिया के चकपिढ़वा खेल मैदान में जयगुरुदेव सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आम जनता को सम्बोधित करते हुये महाराज ने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा मानव तन की प्राप्ति परमात्मा का सबसे बड़ा वरदान है। बहुत से लोगों की दिनचर्या ‘दिवस गवायां खाइ कै रात बिताया सोय। हीरा जनम अमोल था कोड़ी बदले जाय।Ó बना रखी है। पैदा होने से पहले भजन का किया गया वादा भूल गये। जब अन्त समय आता है तो जीव टकटकी लगा कर देखता है कि हमारी कोई सहायता कर दे लेकिन उस समय समर्थ सत्गुरु के सिवा कोई मददगार नहीं होता है। इसलिये आप अपनी जीवात्मा के कल्याण की चिन्ता कीजिये। मृत्यु के बाद जीवात्मा धर्मराज के दरबार में पेश कर दी जाती है, जरा सी देर में हिसाब हो जाता है। बुरे कर्मों को करने वाले जीवों को कठोर यातनायें दी जाती हैं और दी जा रही हैं। इन दृष्यों को सन्त महात्मा साधना करके जब ऊपरी मण्डलों में जाते हैं तो द्रवित होकर लोगों को समझाते हैं। वर्तमान समय में मांसाहार व शराब के सेवन का इतना प्रभाव है कि समाज में हिंसा अपराध का वातावरण व्याप्त हो रहा। मांसाहार से जब पषु-पक्षियों के जीवाणु मानव शरीर में प्रवेष कर जाते हैं तो तरह-तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
जरा सी देर में हो जाता है हिसाब : पंकज महाराज

Previous article
Next article

