जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र के हनुमान घाट के समीप राष्ट्रवीर सेना द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। राष्ट्र वीर सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता व शिवाजी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि अपने महापुरुषों का जंयती मनाने का उद्देश्य यह होना चाहिए कि महापुरुषों के मार्गदर्शन में चलकर अपने जीवन आचरण में प्रमुख स्थान दिया जाये। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष रोहित साहू, महामंत्री अंकित मोदनवाल, अभिषेक सोनी, सोनू मराठा, दीपक सावंत, हिमाचल सेठ, मंगल, आलोक सेठ, अनिल नटखट आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
जयंती पर याद किये गये छत्रपित शिवाजी

Next article

