जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को मीना गौतम पत्नी जिलेदार गौतम हसनपुर धमउर थाना खुटहन ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि मेरे पति चार भाई है, सबसे बड़े भाई रामलखन है, उन्होने जबरदस्ती मेरे घर के सामने लोक निर्माण विभाग की जमीन व नवीन परती जमीन पर कब्जा किया है। उन्होने मांग किया कि लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग कि टीम गठित करके अविलम्ब कब्जा मुक्त कराना न्यायहित में निहायत जरुरी है, यदि अविलम्ब अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विपक्षीगण जबरदस्ती उक्त बेशकिमती जमीन को कब्जा कर लेंगे, तथा निर्माण कार्य करा लेंगे।
― Advertisement ―
जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Previous article

