जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक कानूनगो का पैसा मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हम नहीं कर रहे। ऑडियो 2 मिनट 39 सेकेंड का है। वायरल ऑडियो में कानूनगो किसी जमीन की पैमाइश के बदले दलाल से दो हजार रुपये दिलाने को कह रहा है। वायरल ऑडियो में कई बार की बातचीत को एक दूसरे से मिलाकर वायरल किया गया है। कानूनगो के पैसा मांगने का ऑडियो वायरल होने से केराकत के राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि उनके तहसील के किसी कानूनगो का ऑडियो नहीं है। उन्होंने बताया कि ऑडियो जिस गांव से सम्बन्धित बताया जा रहा है वह गांव चकबन्दी में है। हो सकता है कि चकबंदी विभाग के कानूनगो का ऑडियो हो। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
जमीन की नापी के बदले पैसा मांगने का कानूनगो का ऑडियो वायरल
Next article


