Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशजमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई...

जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम अवदह खास में एक परिवार पर हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। जमीन विवाद के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर पुरुषों व महिलाओं से मारपीट, लूटपाट और आगजनी जैसी वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता शिबकुमारी पत्नी उमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ने यूनियन बैंक के पास जमीन खरीदी थी, जिसे कब्जाने को लेकर रंजीत सिंह, बलवंत सिंह, दुर्गेश, जीतनारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, उनके दो भतीजे व विकास सिंह सहित चार अज्ञात लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल, विशाल और विवेक को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घर की महिलाओं के गहने, दो लाख रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिलें और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया गया। जाते-जाते टेंट हाउस का सामान जलाकर और सीसीटीवी डीवीआर व कैमरे तोड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना रात 2.45बजे पुलिस को 112नंबर पर दी गई। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय और थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। सीओ ने बताया कि अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज करवा दिया गया है।

Share Now...