Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरजमकर उड़े अबीर गुलाल, रंग से सराबोर हुए लोग

जमकर उड़े अबीर गुलाल, रंग से सराबोर हुए लोग

  • महिलाओं और बच्चों में भी रहा खासा उत्साह, गले मिल एक दूसरे को दी बधाई
  • दिन भर चक्रमण करती रही पुलिस, जोगिरा सरा-रा-रा की धुन पर थिरके युवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली के अवसर पर पूरे शहर का उमंग एक तरफ और चहारसू चौराहे का नजारा एकदम अलग दिखाई पड़ रहा था। युवाओं की टोली ने नगर भ्रमण कर जमकर होली खेली वहीं जगह-जगह ढोल मजीरे के साथ होली गीत गाकर पूरी रसधार बहायी। तमाम युवाओं ने बाइक जुलूस निकालकर होली खेली, वहीं महिलाएं, पुरूष व बच्चों ने भी जमकर होली खेली।

होली के खुमार में बच्चे व परिजन

जोगिरा सरा-रा-रा की धुन पर दिन भर युवक थरकते रहे। शहर में रंग की अपेक्षा ज्यादातर अबीर गुलाल की होली खेली गई, तथा एक दूसरे को होली की बधाईयां दी। सुबह होते ही बच्चे अपनी टोली के साथ बाल्टी में रंग घोलकर एक दूसरे के ऊपर पिचकारी के सहारे रंग डालते नजर आए, वहीं आने-जाने वाले लोग भी इससे बचते नजर आये। क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे आने-जाने वाले बाइक सवारों, साईकल सवार व पैदल वालों पर रंग डालकर होली के उमंग का मजा ले रहे थे। शहर से लेकर गाँव तक होली की धूम दिखी। वहीं होली के साथ सेल्फी का दौर भी खूब चला। उधर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा। शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए जगह-जगह पुलिस प्रशासन चक्रमण करता रहा।

होली खेलती युवतियां

नगर के चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, भण्डारी, ओन्दगंज, लाइनबाजार सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर युवाओं की टोली होली के लोकगीत पर थिरकतें नजर आये। होली को लेकर सबसे अधिक उत्साहित बच्चे रहें। एक दूसरे को रंग अबीर लगाने में कोई पीछे नहीं रहा। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों पर रंग डालने के लिए बच्चे छतों और गलियों में पिचकारियों में रंग भर कर मुश्तैद थे जैसे ही कोई बाइक या साइकिल सवार सड़क से गुजरता बच्चे रंगों की बौछार करतें रहे। मंगलवार की शाम आसमान में बादल आ गये थे और रात में तथा तड़के सुबह में जनपद में कुछ स्थानों पर नाम मात्र की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया अच्छी धूप निकल आई।

हुड़दंग करते युवा

दिन चढ़ने के साथ ही फिजा रंग गुलाल से रंगीन होती गई। होली को लेकर पुराणों में कथा प्रचलित है कि हिरण्यकश्यप नाम के प्रतापी राजा के पुत्र प्रहलाद जो कि विष्णु जी का भक्त था। उसके पिता को पूजा-पाठ व भगवान की भक्ति नहीं अच्छी लगती तो उसने अपनी बहन होलिका के साथ आग में जलाने का आदेश दिया किन्तु भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से लोग होली का पर्व मनाते है, होली के पर्व के आगमन से ही लोगों में रंग बिरंगी होली पर्व के प्रति उत्साह और भी बढ़ जाता है।

होली गीत पर थिरकती महिलाएं

बच्चे, महिलाएं, बड़े-बूढ़े सब एक दूसरे से इस दिन गले मिलकर अपने गिले-शिकवे दूर करते है। सुबह लोग रंगों की होली से तो शाम को सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के इस खुमारी में रमे पियक्कड़ भी पीछे नही रहे, वे भी नशे में मदमस्त हो अपनी धुन में रमे रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाया गया।

होली की मस्ती में डूबे बच्चे

नगर में प्रात: से ही युवाओं ने अबीर गुलाल का प्रयोग शुरू कर दिया जिसका सिलसिला दोपहर तक चला। अपरान्ह सिलसिला शुरू हुआ खुशबू के साथ लोगों को गले लगाने और मुबारकबाद देने का जो देर रात तक चलता रहा। पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय वर्मा अपने अन्य सहयोगियों के साथ क्षेत्र में दिन भर भ्रमणशील रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर खेली होली

जौनपुर धारा, जौनपुर। होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फगुआ गीत और जोगिरा की प्रस्तुति की गयी।

Share Now...