Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरजन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं - डीएम

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं – डीएम

  • 68 प्रार्थना पत्रों में 16 निस्तारित

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 68 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। महज 16 का प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हो सके। उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों से कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व सम्बंधित विवादों को पुलिस व राजस्व विभाग कि संयुक्त टीम बना निस्तारण किया जाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी चोभ सिंह राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।