― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजन जागरूकता के लिये निकाली गई रैली

जन जागरूकता के लिये निकाली गई रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय छुंछा के परिसर एवं सेवित क्षेत्रों में पौधारोपण जागरूकता, जल संरक्षण, संचारी रोग नियंत्रण, स्कूल चलो अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर में करिया डीह बाबा मंदिर, शंकर भगवान मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र आदि स्थलों पर पौधारोपण किया गया। रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ उपखण्ड बन अधिकारी शालिनी चौरसिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। जागरूकता संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पौधे एवं वृक्ष ही जीवन है। इनके बिना जीवन की कल्पना करना बेमानी है, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी सोनाली सिंह एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयसिंह यादव ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर ऑक्सीजन और जल की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शंकर यादव एवं संचालन आशीष यादव प्रधानाचार्य ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने स्वागत एवं आभार प्रकट किया व वन्य एवं जीव संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार यादव, राजकुमार सिंह, डॉ.प्रेमजीत सिंह, रामनारायण यादव, एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, राज बहादुर यादव, डॉ.छोटे लाल यादव ने सम्बोधित किया।

Share Now...