Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजजसिह अन्ना का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा

जजसिह अन्ना का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर में स्थित हिंदू इण्टर कॉलेज में व्याप्त भ्रस्टाचार को लेकर जजसिह अन्ना का कलेक्ट्रेट में चल रहें, अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों में असंवैधानिक ढंग से चल प्रबंध समिति को निरस्त करवाना, तीन साल से बढ़ा कर प्रबंध समिति के कार्यकाल को पांच वर्ष के लिए बढ़ाना, विधिमान्य सूची से चुनाव कराना व पांच बीघा पांच विस्सा जमीन का स्थानांतरण आदि रहा। अनशन पर बैठे जज सिंह अन्ना ने प्रशासन की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया। कहा कि मेरी तबियत बिगड़ रही है। किन्तु अनशन के दूसरे दिन भी कोई भी अधिकारी समस्या को हल करने की बात तो दरकिनार रहा मेरी सुध तक लेने के लिए धरना स्थल पर नहीं आए है। जो बहुत ही दुखद है, उन्होंने कहा कि जब तक मेरी मांगें पूरी नहीं होती है। तब तक मैं अनशन पर बैठा रहूंगा। अनशन स्थल पर पहुंच कर विभिन्न संगठन के नेताओं द्वारा समर्थन किया जा रहा है। परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी तथा मुक्ति मोर्चा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय व महासचिव राजीव कुमार गुप्त राजू व भाकियू के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव व महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रेखा सिंह आदि ने कहा कि हम सभी अन्याय के खिलाफ और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले जज सिंह अन्ना के साथ हूं। मुख्य रूप से विकास पाण्डेय एडवोकेट, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल पटेल, चन्द्र बली विंद, सीताराम पटेल व अशोक कुमार विश्वकर्मा व बृजेश कुमार गुप्त आदि थे।