Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरछापेमारी के विरोध में बन्दी का रहा मिला-जुला असर

छापेमारी के विरोध में बन्दी का रहा मिला-जुला असर

  • जुलूस निकालकर जीएसटी विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
नगर में विरोध के बावजूद खुली दुकानें

जौनपुर धारा, जौनपुर। जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी के नाम पर व्यापारियों के किये जा रहे शोषण के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के आह्वान पर शुक्रवार को जौनपुर बन्द का मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग चाय—पान के लिये भटकते नजर आये। वहीं बड़े दुकानदार सुबह से लेकर देर शाम तक अपने प्रतिष्ठानों को पूर्णरूपेण बन्द रखकर व्यापार मण्डल के नेतृत्व में जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन कहीं-कहीं छिटपुट दुकानें खुली नजर आयीं। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर जीएसटी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखकर जीएसटी विभाग की अत्याचार नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जीएसटी के विरोध में बाइक जुलूस निकाल दुकानें बंद कराते व्यापारी

श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को स्वयं बन्द रखकर छिटपुट खुले दुकानों को बन्द रखने की अपील किया जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन भी किया। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुये सैकड़ों व्यापारी जगह—जगह एकत्रित होकर जीएसटी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि यदि जीएसटी विभाग की मनमानी नहीं रूकी तो आप लोग कमर कस लें, क्योंकि व्यापारियों की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ा जायेगा।

शांति व्यवस्था के लिए नगर में चक्रमण करते एएसपी सिटी व अन्य पुलिस कर्मी

इतना ही नहीं अनिश्चितकालीन बन्दी के लिये व्यापारी तैयार रहें। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू, अमरनाथ मोदनवाल, जीशान खान, रामभजन साहू, नितेश साहू, जितेन्द्र यादव, केके सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सभासद कृष्णा यादव, केके यादव, गोलू जायसवाल, राजेश जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बन्दी को सफल बनाने में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अलावा दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति, टैक्सेशन बार एसोसिएशन, सरार्फा एसोसिएशन, प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन सहित तमाम संगठनों का योगदान रहा।

Share Now...