Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरछात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा के पांच छात्रो का चयन

छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा के पांच छात्रो का चयन

जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों का चयन हुआ है। इस वर्ष चयनित होने वाले छात्रों में सत्यम यादव पुत्र गौरीशंकर यादव, आशुतोष यादव पुत्र लालचंद्र यादव, अंजली यादव पुत्री अरुण कुमार, अनुज यादव पुत्र बृजेश कुमार  तथा निहारिका यादव पुत्री शेरबहादुर  शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार, नोडल शिक्षक संकुल  आनंद यादव एवं ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र यादव ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राम आसरे, वीरेन्द्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहा। विद्यालय के अध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अटेवा के मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया।