जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत बड़ेरी बाजार में प्रेम प्रकाश दुबे के घर में छत के बगल से सेंध काट कर हौसला बुलंद चोरों ने हजारों रुपए का जेवरात व 28000 रूपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के बड़ेरी बाजार स्थित प्रेम प्रकाश दुबे के मकान में रात 1:00 बजे बिजली कटने से अंधेरे का फायदा उठाते हुए हौसला बुलंद चोरों ने छत के बगल से सेंध काटकर घर में रखे लोहे की पेटी को तोड़कर उसमें रखा 4 जोड़ी चांदी का पायल, एक सोने की फोफी, एक सोने की बाली, एक सोने अंगूठी सहित 28000रूपये नकदी उठा ले गये। सुबह होते ही जब परिवार के लोगों ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बारीकी से छानबीन करने पर पता लगा कि चोरों ने उक्त सामान और नकदी पार कर दिया है। जिसकी लिखीत सूचना प्रेम प्रकाश दुबे ने बड़ेरी चौकी पर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी सहित हजारों का सामान किया पार



