जौनपुर धारा, केराकत। रात में पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों को चोरी का अच्छा मौका मिल रहा है। इसी का लाभ उठाकर चोरों ने बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंद पुर गांव में तीन घरों को निशाना बना डाला। चोर गांव निवासी शोभित गिरी, साहब जान अंसारी और रमजान अंसारी मोकादम के घर से लाखों रूपये के माल समेट ले गए। जानकारी के मुताबिक चोर शोभित गिरी के घर से करीब 20 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के ज़ेवर और कीमती कपड़े तथा साहब जान और मोकादम के घर से करीब 80 हजार रूपये मूल्य के सामान चोरी चले ले गए। शोभित गिरी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक हैं और लकवा के कारण अपाहिज हैं। उनका घर गांव के बाहर छोर पर स्थित है। घर में उनके साथ उनकी पत्नी थीं। बीती रात चोर घर के सामने स्थित पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और आंगन की ग्रिल तोड़कर नीचे उतर कर 20 लाख रूपये मूल्य के ज़ेवर और कपड़े पार कर दिया। शोभित गिरी की पत्नी ने बताया कि एक कमरे में रखे संदूक में उन्होंने अटैची और बक्शा रखा था। उसी में गहने और कपड़े रखे थे, चोर संदूक को खोल कर उसमें रखा अटैची और बक्शा उठा ले गए। उन्हें सबेरे चोरी की जानकारी हुई। छानबीन करने पर घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में अटैची और बक्शा टूटी अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि अटैची और बक्से में उनका और उनकी दो बहुओं का सोने चांदी का ज़ेवर और अनेक कीमती साड़ियां थीं।बहुएं मुंबई में रहती हैं। घटना की सूचना पर थानागद्दी पुलिस मौवेâ पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। इसके आलावा इसी रात गांव के साहब जान अंसारी और रमजान अंसारी मोकादम घर में भी चोरी हुई है। मोकादम की पत्नी हसीना ने बताया कि वे सुल्तानपुर रिश्तेदारी में गई थीं। दोनों के घरों से करीब 80 हजार रूपये मूल्य के सामान चोरी गए हैं।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
चोरों ने उदयचंदपुर से पार किया 20 लाख का गहना

Previous article
Next article