बदलापुर। महराजगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेवरात,नकदी और बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी आईटीआई कॉलेज तिराहे के पास से की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार पुत्र मुटुन निवासी पखनपुर, थाना बदलापुर (35वर्ष)है। आरोपी ने रात्रि में घर में घुसकर बाक्स का ताला तोड़कर 06जोड़ी बिछिया(सफेद धातु), 01जोड़ी कान का झाला (पीली धातु), 01जोड़ी पाजेब (सफेद धातु), 01करधन(सफेद धातु), रूपये 8,000 नकद व एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
― Advertisement ―
चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात बरामद

Previous article

