जौनपुर धारा, खुटहन। तिघरा बाजार तिराहे पर बुधवार की भेर गश्त के दौरान पुलिस ने सात बैटरी के साथ दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने वाहनों से बैटरियां चुराकर बाजार में बेचना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात बैटरियां बरामद की। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। सीओ शाहगंज चोब सिह ने बताया कि भेर में उक्त तिराहे पर उप निरीक्षक राजित राम यादव व हमराहियों संग गश्त कर रहे थे तभी दो युवक वहां खड़े वाहनों के बीच दिखाई दिए। पास बुलाने पर वे भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम विवेक कुमार गौतम और दूसरे ने अतुल कुमार गौतम बताया। दोनों इसी थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के निवासी निकले। उन्होंने गाड़ियों से बैटरी निकालकर बाजार में बेचना स्वीकार किया। निशानदेही पर दोनों के घरों से चोरी की सात बैटरियां बरामद की गई।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
चोरी की सात बैटरी के साथ दो गिरफ्तार



