Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरचाकू से हमला kar व्यक्ति को किया घायल, इलाज जारी

चाकू से हमला kar व्यक्ति को किया घायल, इलाज जारी

सिकरारा। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बाकी में एक 47वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विनीत मिश्रा उर्फ अक्षय गुरु नामक व्यक्ति एक दावत से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विनीत मिश्रा अपने पड़ोसी के यहां आयोजित एक दावत में शामिल होने गए थे। रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच, जब वे दावत से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी गांव के पास एक सुनसान जगह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने विनीत मिश्रा पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। विनीत की चीख-पुकार सुनकर और घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल विनीत को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिकरारा थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।