Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरचाकू से मारकर युवक को किया अधमरा, आरोपी फरार

चाकू से मारकर युवक को किया अधमरा, आरोपी फरार

  • जानलेवा हमले से दोनों युवकों की हालत गंभीर

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ले में देर रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक को चाकू तथा दूसरे को ईंट पत्थर से मारकर घायल किया गया है। चाकू से घायल युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात लगभग 11:00 की है। इसी रिजवी खां मोहल्ला निवासी दबीर हुसैन उम्र लगभग 23वर्ष पुत्र वसी हुसैन और उसके साथ रहे रमजान 21वर्ष पुत्र मोहम्मद गुफरान निवासी हरलालका रोड़ दोनों कहीं साथ में जा रहे थे। उसी समय कुछ युवकों से कहा सुनी हो गई। जिस युवकों से कहासुनी हुई थी उसमें से एक ने 2दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, उसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक ने चाकू निकाल कर दबीर हुसैन को चाकू मार दिया। दबीर के साथ रहे दूसरे युवक को ईंट पत्थर से मारकर युवक फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर कोतवाली गए। पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सकिया परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने दबीर हुसैन को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।