Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघाट के सुंदरीकरण व मार्ग के लिये राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

घाट के सुंदरीकरण व मार्ग के लिये राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक सुंदरीकरण कराने और आवागमन के लिए रोड व मुख्य द्वार पर गेट के निर्माण कराने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने 275लाख रुपए स्वीकृत कराई, यह कार्य कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। शनिवार को राज्यमंत्री ने सद्भावना पुल के समीप स्वीकृत कार्य का विधि विधान पूजन, मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते हुए बजरंग घाट तक निर्माण नमामि गंगे योजना द्वारा कराया गया है। लेकिन हमको इसको और भी सुन्दर बनाने का काम करना है, अभी बहुत से काम अधूरे है। जिसको पूरा कराना है। जिससे ये घाट और भी सुन्दर दिखे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, और यहां नगर व आस पास के लोगों को अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने का आनंद मिलेगा। उन्होने बताया कि इसके साथ ही दो डीलक्स शौचालय, कपड़े बदलने के लिए दो चेंजिंग रुम, नीचे घाट की तरफ सोलर लाइट की व्यवस्था व सद्भावना सेतु के बगल एक मुख्य द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, व उच्च शिक्षा आयो$ग के पूर्व सदस्य डॉ.राज नारायण त्रिपाठी, डॉ.रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी, डॉ.कमलेश निषाद, प्रशान्त सिंह ‘दीपकÓ, अजय यादव, श्याममोहन अग्रवाल, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, अजय सिंह प्रतिनिधि, अंजना सिंह, नंदलाल यादव, जितेंद्र सिंह, राजकेशर पाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया।