जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता का उसके पति, पति के भाई, उसकी पत्नी व सास के विरुद्ध मुकदमा एक अगस्त को दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। लाइन बाजार थाना के कन्हईपुर चांदमारी निवासी दिव्या सिंह पुत्री संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 23नवंबर 2017को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना निवासी दीपक सिंह पुत्र अनिल सिंह के साथ हुआ था। दोनों से एक पुत्र व पुत्री भी है। ससुर अनिल सिंह की मृत्यु के बाद सास व पति दीपक सिंह, उसका भाई शक्ति सिंह व द्वारा आए दिन मारपीट, गाली-गलौच कर प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रार्थिनी अपने पिता संजय सिंह को इसकी जानकारी देती रही। लेकिन आगे सब कुछ ठीक हो जाने की आस में बर्दास्त करती रही। अंतत: प्रताड़ना से तंग आकर 2018में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन लोगों के समझाने पर ससुराल में पड़ी रही। 27जुलाई 2025 को पति दीपक कमरे में आकर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दिया। फिर गैस सिलेंडर से लीकेज करवाकर जान से मारने की योजना बनाई। इस बात की भनक प्रार्थनी को हुई तो अपने पिता संजय सिंह को अवगत कराया। पिता ने तत्काल पुलिस को लेकर ससुराल पहुँच गए। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जिस कमरे में गैस लीकेज कराया गया था, लोगों व पुलिस ने जाकर वहाँ देखा। पुलिस के सहयोग से पिता संजय सिंह मुझे अपने घर ले गए। लाइन बाजार थाना पुलिस ने पति दीपक सिंह, सास, पति का भाई शक्ति सिंह व उसकी पत्नी के विरुद्ध घरेलू हिंसा सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता का एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article


