― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया निलम्बित

ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया निलम्बित

मामला कुटुम्ब रजिस्टर से छेड़छाड़ का

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड रामनगर के बहरी ग्राम पंचायत के कुटुंब रजिस्टर व मृत्यु प्रमाण पत्र की हेराफेरी में संलिप्त पाए जाने से ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया सिंह को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया सिंह द्वारा कुटुंब रजिस्टर की हेरा फेरी तथा रजिस्टर बदलने में संलिप्त पायी गयी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराई गई जिसमें ग्राम पंचायत बहरी बैजनाथ दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र 10 अगस्त 1999 को ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा जारी किया गया था वहीं पर बैजनाथ दूबे ग्राम बहरी का मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया द्वारा 20 नवम्बर 1999 डेट बनाकर दिया गया। जांच कराने पर पता चला कि विष्णु प्रिया द्वारा जारी किया गया कुटुम्ब रजिस्टर व मृत्यु प्रमाण पत्र गलत पाया गया तथा पुराना रजिस्टर गायब है। जो रजिस्टर नया बनाया गया है उस पर किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है। इसी कारण हाई कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Share Now...