― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोमती नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

गोमती नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के छंगापुर गांव मे शनिवार की दोपहर साथियों संग गोमती नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। छंगापुर गांव निवासी कल्लू विश्वकर्मा के 19 वर्षीय पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा शनिवार को गांव के कुछ साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय नदी में डूब गया। शिवशंकर के साथ नहा रहे अन्य साथियों ने परिजनों के साथ ग्रामीणों को दी। नदी किनारे गांव के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गोमती नदी से शिवशंकर के शव को बाहर निकाला गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...