― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगेहूं की खड़ी फसल जल कर राख

गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख

  • ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी राधा देवी पत्नी उदय भान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया। गांव के लोग पानी लेकर खेत में पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों की मदद से आग बुझाया गया। तबतक तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व की टीम नुकसान के आकलन में जुटी है।

Share Now...