जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषक सद्दाम हुसैन ग्राम भकड़ी विकासखंड बक्शा का कहना है कि परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती एक अच्छा विकल्प है, जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी किया जा सकता है। वर्ष मे तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है। गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है। जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है। सद्दाम हुसैन ने लगभग 1.2 हे. क्षमता की भूमि पर में गेंदा की खेती की गयी है। जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है। जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है और पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है जिससे गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है। इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है। जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है कृषक सद्दाम हुसैन

Previous article


