― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरगुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला युवक, हड़कंप

गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला युवक, हड़कंप

जौनपुर धारा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे लाइन के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राहुल अहिरवार निवासी कामद, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेनुकूट की ओर से किसी ट्रेन में सफर कर रहा था और गुरमुरा स्टेशन से पहले किसी कारणवश ट्रेन से गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में हुई इस घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब रेलवे स्टेशन के स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी। घायल युवक को देखकर तुरंत स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने उसे इंजन के माध्यम से गुरमुरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। तत्पश्चात डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, चोपन मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया।

Share Now...