जौनपुर धारा,सिकरारा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां जिला सम्मेलन के अवसर पर शनिवार की देर शाम गुदरीगंज चौराहा पर सभा का आयोजन कर किसान नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान, मजदूर व नौजवान विरोधी बताया।सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ.गिरीश शर्मा ने कहा कि जिन नारों और वादों के आधार पर भाजपा सत्ता तक पहुंची उसे आजतक पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुना करने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी बदहाल हो गई है। उनकी आय दोगुना तो नहीं कर सके पर हाय दोगुना कर दिया। संचालन कर रहे कामरेड ऊदल यादव ने कहा कि मोदी सरकार को कारपोरेट घरानों तथा विदेशी पूंजीपतियों के हित में काम करने वाली किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। कहा कि पढ़े लिखे नौजवान रोजगार पाने के लिए परेशान है। सरकार उनको रोजगार देने में विफल है। राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि सरकार रोजगार और विकास की बात न करके पूरा फोकस जाति धर्म और मजहब के नाम पर नफरत की राजनीति कर रही है। सरकारी तंत्रों को निजी क्षेत्रों में बांटकर मलाई काट रही है। किसान नेता कामरेड जय प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर पहले आठ घंटा काम करते थे। जबसे भाजपा सरकार आई तब से श्रम कानून खत्म करके बारह घंटा काम कर रहा है। किसान मजदूर और नौजवान विरोधी इस सरकार को जनता को हटाना ही होगा। वक्ताओं में कल्पनाथ गुप्ता, सालिक राम पटेल, सुभाष पटेल, कामनाथ यादव, मंजू शास्त्री, सुधा सिंह, नीलेश यादव, लाल बहादुर यादव सहित कई किसान नेता प्रमुख थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान किसान राम बरन पाल व संचालन ऊदल यादव ने किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
गुदरीगंज़ चौराहा पर आयोजित हुआ भाकपा का 25वां जिला सम्मेलन

Previous article


