जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इमरानगंज बाजार में गिट्टी लदा डम्फर ई-रिक्शा को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित इमरानगंज बाजार में गुरुवार को मालगोदाम से गिट्टी लादकर डम्फर आजाद रेलवे क्रासिंग पर जा रहा था कि अचानक सामने आये ईरिक्शा को बचाने के चक्कर में डम्फर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से वाराणसी के सारनाथ निवासी 50 वर्षीय मालती पत्नी रवि व मथुरा के शेरगढ़ निवासी चालक 45 वर्षीय जगत सिंह पुत्र लेखराज खलासी आजमगढ़ के बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव पुत्र मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
गिट्टी लदा डम्फर पलटा, चालक समेत तीन घायल


