जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अन्तर्गत थानागद्दी- मोड़ेला मार्ग पर शनिवार की रात 10बजे सरिया से लदा ट्रक एक गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। इसमें ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। थानागद्दी की तरफ से सरिया लदा एक ट्रक वाराणसी के दानगंज बाज़ार को जा रहा था, जो आसमानपटी के पास पलट गया। ट्रक में सरिया लदा था, जिसे चोलापुर का निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुरेश चला रहा था। हेल्पर रोहित सिंह ने बताया कि ट्रक के आगे सड़क पर एक गाय आ गई जिसे बचाने के प्रयास में संतुलन गड़बड़ा गया और ट्रक पलट गया। पुलिस ने घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
गाय को बचाने में सरिया लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

Previous article

