Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरगर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

  • आठ माह पूर्व हुआ था कोर्ट मैरेज, पति ने घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में कराया था भर्ती

जौनपुर धारा, खेतासराय। दहेज के लिए बेटियों की बलि रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव में जहां पहले तो उससे प्रेम विवाह किया बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और इससे भी जी नहीं भरा तो बुरी तरह मारकर घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्तीकर ससुराल के लोगों को बीमारी बताकर फरार हो गये जहां शुक्रवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उक्त गांव निवासी सचिन शाहगंज कोतवाली अंतर्गत बद्दोपुर निवासी महावीर की पुत्री खुश्बू से पढ़ाई के दौरान प्रेम प्रसंग के बाद भगा ले गया था जिसका युवती के घर वालों ने विरोध किया और थाने पर प्रार्थना पत्र भी दिया। बात नहीं बनी कुछ दिन बाद मामले में पंचायत हुई रास्ता कोर्ट मैरेज का निकाला गया और चौदह सितंबर 2022 को कोर्ट मैरेज हुआ। मायके वालों का आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही कन्या को दहेज के लिए मारा पीटा जाता रहा जिसका लोगों ने विरोध किया और मामले की लिखित शिकायत पुलिस में की लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इधर इसी मामले को लेकर सचिन ने अपने चार माह की गर्भवती पत्नी को बुरी तरह से मारा पीटा और गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां कुछ ही देर बाद मौत हो गई तो पति समेत अन्य शव को छोड़कर फरार हो गए। दोपहर बाद मायके पक्ष को जानकारी हुई तो शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कारवाई हेतु भेज दिया। इस संबंध में कन्या के पिता महाबीर ने थाने पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, जेठ के विरुद्ध लिखित सूचना दिया है।

Share Now...