Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस पर निकली सुंदर झांकियां

गणतंत्र दिवस पर निकली सुंदर झांकियां

जौनपुर धारा, नेवढ़िया। टीएनएस ड्रीमलैण्ड एकेडमी के स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सुंदर झांकियां निकाली जिसमें पहले मार्शल आर्ट के बच्चों ने सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया और लोगों को जागरूक किया। दूसरे में भारत माता और कमांडो की झांकी थी। तीसरी में हमारे देश के प्रâीडम फाइटर की झांकी थी। चौथी झांकी में अलग अलग राज्य के परिधानों को प्रदर्शित किया गया। पांचवी में हमारे देश की तीनों सेनाओं को प्रदर्शित किया गया। छठवीं झांकी में मिसाइल को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान टीएनएस ड्रीमलैण्ड एकेडमी के एमडी त्रिभुवननाथ सिंह, प्रधानाचार्य दिलीप रघुवंशी और शिक्षक शिक्षिकाएं जिसमें सौरभ श्रीवास्तव, विनय सिंह, शिव पांडेय, सुनील पटेल, उर्मिला प्रसाद, अर्चना श्रीवास्तव, रिंकू पटेल, आकांक्षा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।