Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक किशोर बुधवार की शाम को चंदवक बाजार से घर लौटते समय खौलते तेल से भरी कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी डोभी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अहिरौली गांव निवासी पीड़ित विनय दुबे(14) के पिता रामप्रवेश ने बताया कि विनय बुधवार शाम को बाजार में स्थापित गणेश पूजन में शामिल होने के लिए जा रहा था। जब वह आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित चंदवक बाजार से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगी जलेबी की दुकान के पास चार अज्ञात युवकों में आपस में मारपीट हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान किशोर संतुलन खो बैठा और खौलते तेल से भरी कड़ाही में जा गिरा, जिससे विनय का शरीर पूरी तरीके से झुलस गया। बाजारवासियों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए दुकानों की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय आंख मूंदे रहते हैं। दुकानदारों ने सड़क तक दुकान फैला रखी है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है।