Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनखुद से 26 साल छोटी लड़की संग इस एक्टर ने की दूसरी...

खुद से 26 साल छोटी लड़की संग इस एक्टर ने की दूसरी शादी

वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड के एक एक्टर ने शादी करके सबको चौंका दिया है। आज दुनियाभर में लोगों पर वैलेंटाइन का भूत सवार हो चुका है। बहुत से लोगों ने आज अपने प्यार का इजहार किया है तो किसी ने शादी ही रचा डाली है। ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। कुछ घंटों पहले ही प्रतीक बब्बर ने शादी करके अपने फैंस को चौंका दिया था। इसी बीच बॉलीवुड के एक और सितारे ने शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज दे डाला है। इस स्टार ने खुद से 26साल छोटी लड़की के साथ शादी की है। फिल्म स्टाइल में नजर आ चुके एक्टर साहिल खान ने दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया है। कुछ समय पहले ही साहिल खान ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। साहिल खान ने 22साल की मिलेना नाम की लड़की के साथ शादी की है। साहिल खान ने अपनी शादी बुर्ज खलीफा में जाकर की है। इस दौरान साहिल खान काफी खुश नजर आए। साहिल खान और मिलेना की शादी का केक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कुछ तस्वीरों के जरिए साहिल खान ने दिखाया है कि उन्होंने अपनी शादी पर कितना पैसा बहाया है। साहिल खान की शादी का वेन्यू सफेद रंग से सराबोर नजर आ रहा था। शादी होते ही साहिल खान ने जमकर फोटोशूट करवाया। इस दौरान साहिल खान अपनी पत्नी के साथ सबके सामने रोमांस करते नजर आए। कहना गलत नहीं होगा कि सूटबूट में साहिल खान काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं मिलेना भी सफेद कलर के वैडिंग गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने साहिल खान और मिलेना को शादी की बधाी देनी शुरू कर दी है। लोग कह रहे हैं कि साहिल खान की शादी का केक जबरदस्त है। केक की डेकोरेशन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। यही वजह है जो ये तस्वीरें कुछ समय में ही वायरल हो गई हैं।

Share Now...