थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने तीन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। तीनों राजस्व विभाग से संबंधित थे जिसमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय, अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, एसआई विजय सिंह गौड़, एसआई वरूणेन्द्र राय, एसआई रामनाथ यादव, एसआई प्रभुनाथ यादव, एसआई प्रशांत पांडे समेत राजस्व कर्मी मौजूद थे।
27 व 29 मार्च को होगा प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की गणित की मौखिक परीक्षा 27 मार्च को और बीएससी की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 29 मार्च को सुबह दस बजे आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पांडे ने दी। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को आवश्यक अभिलेख के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।



