― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

एबीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बूढ़ूपुर में बतौर सहायक अध्यापक पद पर तैनात शिक्षक सूर्य प्रताप भार्गव से एबीएसए द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

गौरतलब हो कि उक्त शिक्षक द्वारा विगत 22अगस्त को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने और मानव सम्पदा पोर्टल पर अप्लाई न किए जाने से उक्त की मांग की गयी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि उक्त की जानकारी प्रधानाध्यापक द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए उपस्थिति रजिस्टर के फोटोग्राफ्स से हुई। मामले में उचित स्पष्टीकरण न देने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सपा का साथ छोड़ शहाबुद्दीन ने फिर थामा ओलमा का दामन

जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला गांव निवासी व सपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव सहाबुद्दीन ने सपा से नाता तोड़कर फिर से ओलमा कौंसिल का दामन थाम लिया। वे ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद छोड़ लगभग दो साल पूर्व अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए थे। कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रसादी की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने उन्हें पुनः पार्टी में शामिल कराया। शहाबुद्दीन ने बताया कि सपा में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्हें चुनाव में सिर्फ वोट की मशीन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वह मुसलमानों के हित और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए सपा से नाता तोड़ पुनः घर वापसी किये है। पार्टी में उनकी वापसी पर शहनवाज, आतिफ नमीस, संतोष निगम, आशू अहमद, मौलाना मतिउद्दीन, आबिद, फारुल आदि ने खुशी जाहिर की है।

आवारा पशुओ के आतंक पर ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। कस्बा समेत जमदहा व आसपास के ग्रमीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं के जमावड़े पर अब समाजवादी पार्टी खुलकर आक्रामक हो गई है। सपा ने ट्वीट कर जिलाधिकारी को आड़े हाथ लिया है। यदि उनको शेल्टर में न भेज पाये तो अपने बंगले में छोड़ देना चाहिए। राजधानी में साढ़ के चलते एक वरिष्ठ पत्रकार की मौत के चलते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी ट्वीट सरकार पर हमलावर है।

गौरतलब है कि खेतासराय कस्बा और ग्राम पंचायत जमदहा में लबे  रोड छुट्टा पशुओं के जमावड़े और उनके आतंक से खौफज़दा राहगीरों की समस्या को मीडिया ने प्रमुख्ता से स्थान दिया। जिसमें ब्लॉक के बीडीओ जितेंद्र सिंह ने पशुओं को पक़डने से हाथ खड़े कर लिए। उनका तर्क था अभी डिज़ीज़ चल रही है, जब तक उन्हें वैक्सीनेशन न दिया तब तक उन्हें आश्रय स्थल में नही रख सकते। टीकाकरण के कार्य पूर्ण होने मे अभी दो सप्ताह लगेंगे। उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। सपा ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया है। इन बेलगाम पशुओं को लेकर सरकार गम्भीर नही है, न ही कोई कोई कार्रवाई कर रही है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामई ने आवारा पशुओं को लेकर जिलाधिकारी पर निशाना साधा है। ट्वीट करके कहा कि छुट्टा पशुओं को उनके बंगले और थाने में पहुँचा देना चाहिए। जिससे जनता को राहत मिल सके। चौराहें और गलियों में ये जानवर कब आक्रामक हो जाए कुछ नही कहा जा सकता है। लखनऊ राजधानी और जिले में इस मुद्दे पर राजनीतिक पारा चढ़ गया ।

बलात्कार के अरोप में वांछित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बालात्कार के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कुछ दिन पहले सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चक गोपालपुर गांव निवासी शेरान उर्फ सोहराब पुत्र मो.सलीम बहला फुसलाकर भगा ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिजन द्वारा दिये गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उक्त वांछित की तलाश में थी। सोमवार को सुबह सवा 11 बजे थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राम शंकर पांडेय वांछित शेरान उर्फ सोहराब को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वांछित को गिरफ्तार करने के बाद लिखित कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया गया।

  • सहकारी समितियों पर बनाए जायेंगे नये सदस्य, मिलेंगी सुविधाएं

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक सभागार में सोमवार को राधेश्याम यादव एडीसीओ की अध्यक्षता में साधन सहकारी समितियों में सदस्य बनाने के लिए एक बैठक की गई। जिसमें नये किसानों को सदस्य बनाने के 100-100 रुपए का दो बांड और 21रुपये की रसीद देकर नये सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी। पुराने सदस्य को बरीयता मिलेगा। हर समितियों पर दो सौ नये सदस्य बनाए जायेंगे। सदस्य बने किसानों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। उन्हें डेलीगेट से लेकर सरपंच का चुनाव लड़ने व मत देने का अधिकार मिलेगा। समितियों पर किसानों के लिए खाद बीज सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी। खरीदारी करने पर ऐसे किसान जिन्होंने सदस्यता ग्रहण की है, उन्हें छूट मिलेगी। इस मौके सदस्य जिला पंचायत सूबेदार सिंह, संदीप सिंह, श्रवण उपाध्याय, मदन सोनी, महेंद्र सिंह, श्रवण कुमार यादव, राजनाथ यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...