जौनपुर धारा, खेतासराय। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को चौकिया गांव के पंचायत भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ के लिए टीका लगवाना जरूरी है। अभियान के तहत 12 बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण लगाया जाएगा जो किसी परिस्थिति में नियमित टीकाकरण से वंचित हो गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूरे देश में मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। संचालन बीएमसी अवधेश तिवारी ने किया। इस मौके पर गुरैनी स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम के प्रवक्ता हाफिज अबूबकर, डॉ.मसूद अहमद, गुरमीत कौर, प्रदीप कुमार, अजय सिंह, बाबर सिद्दीकी मौजूद रहे।



