Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 26 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अमृत भारत रेलवे स्टेशन विकास के अंतर्गत 26 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन, जौनपुर रेलवे स्टेशन, मड़ियाहू रेलवे स्टेशन और श्रीकृष्णा नगर बदलापुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर रेल विभाग लखनऊ द्वारा मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें सांसद सीमा द्विवेदी को मुख्य अतिथि बनाकर प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्घाटन दिखाया जाएगा। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि नागेंद्र सिंह आईजी, बद्री सिंह आईजी, ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र बहादुर सिंह, पुष्पा पाण्डेय, जज सिंह अन्ना, आलोक गुप्ता, राधेश्याम पायलट होंगे।

  • प्रशिक्षण में पॉवर एंजिल सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता पर दिया गया बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सिरकोनी के बीआरसी केंद्र पर स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर जेंडर एक्विटी के अतर्गत पॉवर एंजिल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरकोनी पर 19 से 21 फरवरी तक सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय  से एक कुल 27सुगमकर्ताओं को सन्दर्भदाता अर्चना रानी और सुश्री कादम्बरी कुशवाहा ने नारी सशक्तिकरण, मीना मंच के कार्य एवं उद्देश्य, बालिकाओं को मुखर बनाने आत्मसम्मान, लैंगिक समानता, शत प्रतिशत नामांकन और ठहराव आदि पर चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।