Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखण्ड विकास अधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से सुनी समस्याएं

खण्ड विकास अधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से सुनी समस्याएं

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकासखण्ड के हुंसेपुर गांव में खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी अस्मिता सेन ने शुक्रवार को शासन के निर्देश पर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके साथ ब्लॉक के कई अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा, चकरोड आदि समस्याओं को सुना तथा उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने बताया कि शौचालय आवास पेंशन जिसके पास नहीं है। वह ऑनलाइन करा ले। जांच होने पर यदि वह पात्र पाया जाता है। तो उसको यह सब सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने लेखपाल अजय भारती तथा ग्राम पंचायत अधिकारी साजिद अंसारी को पाल बस्ती में रास्ते और जल निकासी की समस्या का निरीक्षण करके जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत हेमंत श्रीवास्तव, समाज कल्याण से अश्वनी कुमार, बाल विकास पुष्टाहार से सरोज देवी, कृषि से रविंद्र कुमार पटेल तथा राजस्व लेखपाल अजय कुमार, ग्राम रोजगार सेवक संगीता यादव, ग्राम रोजगार सेवक योगेश चंद्र यादव, आंगनबाड़ी से विमला देवी, विजय कुमार समूह अध्यक्ष लालमणि देवी समूह की महिलाओं के साथ तथा प्रधान पति साहब लाल, कामता प्रसाद यादव, आनंद कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार यादव, एडवोकेट योगेश पाल तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share Now...