जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने अपने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्रक सौपा। सांसद ने बताया कि भारत माला परियोजना के अन्तर्गत मछलीशहर, मड़ियाहूं, जलालपुर, थानागद्दी होते हुए मोढैला तक मार्ग स्वीकृत हुआ है जिस पर निर्माण कार्य अति शीघ्र और तीव्र गति से करने की आवश्यकता है। यह एक महत्वपूर्ण सड़क है जो लोकसभा के चार विधानसभाओं को जोड़ती है। इसके अलावा बिधानसभा केराकत के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 का किसानों को प्रतिकर देने के संबंध में तथा चन्दवक में गोमती नदी एनएच संख्या 233 का पुल अवरूद्ध होने से आवागमन प्रभावित होने के संदर्भ में पत्र देकर केंद्रीय मंत्री से यथाशीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया जिसके शीघ्र निराकरण के लिए मंत्री गडकरी ने आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
क्षेत्र समस्याओं को लेकर नितिन गडकरी से सांसद ने की मुलाकात



