Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रशंसकरण विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एकीकृति बागवानी मिशन योजना,पर ड्रॉप मोर एरिगेशन और पीएफएमई सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। पर ड्रॉप मोर क्रॉप के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों की सूची मांगी गई और कहा गया कि इनके संबंध में जांच कराई जाएगी। खाद्य प्रशंसकरण इकाइयों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग के समन्वय से बड़ी इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराते हुए नि:शुल्क बीज वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में शहद के खेती की अपार संभावना है इसे और अधिक बढ़ाया जाए। विभाग की योजनाओं में नए किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और प्रदूषण समिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जियोटैगिंग के संदर्भ में जानकारी ली। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट को इनवायरमेंट कंप्लायंस पोर्टल पर सूचनाएं फीड कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, डीएफओ प्रोमिला, परियोजना निदेशक के.के.पांडे, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।