जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के ईदगाह मैदान पर जिला स्तरीय मैग्नेट सिटी मड़ियाहूँ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच शुक्रवार को 11 बजे से मऊ और वाराणसी के बीच खेला गया। 20 ओवर के मैच में मऊ ने टास जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 6 विकेट पर 145 रन बनाया। मऊ की तरफ से शिवम यादव 38, विपुल 22, बाबा ने शानदार बैटिंग करते हुए 18 गेंद पर 26 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर दिया जिसमें एक चौका और दो छक्का शामिल है। बनारस के बालरों में राम प्रवेश 2 विकेट, अनुज, रोहित, आदर्श, विकास ने एक-एक विकेट लिया। मऊ के जबाब में वाराणसी की टीम ने आठ विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरपी ने 16 गेद में 42 रन बनाये जिसमें चार चौका और दो छक्का शामिल है उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। विकास 22 रन, आशीष ने 14 रन बनाये। मऊ की टीम ने अच्छी बालिंग की और बनारस के आठ विकेट चटका दिये। शम्स ने चार ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर एक विकेट, सौरभ ने दो, आकाश ने एक और साहिल ने एक विकेट लिये। जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हो गये। वाराणसी ने 19 अतिरिक्त रन दिया तो मऊ ने 6 रन अतिरिक्त दिया। अन्त मे मैच काफी रोचक हो गया। 2 बाल पर एक रन चाहिए था। लास्ट बाल पर अनुज ने चौका मारकर वाराणसी की टीम को जीत दिला दी तो फिर क्या खिलाड़ी के साथ उपस्थित हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे। आज के कमेन्ट्रेटर अच्छे लाल यादव, विष्णु दत्त पाण्डेय, एमएस अन्सारी रहे। स्कोरर मुन्ना हाशमी थे। अम्पायर काफिल अहमद, रिजवान खान थे। जबकि थर्ड अम्पायर की भूमिका में अनिल कुमार गुप्ता रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी ने मऊ को पराजित कर जीता खिताब
Previous article


