सिकरारा। बक्शा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेलापर गांव से युवराज सिंह यादव, शनि पुत्र हुबेदार यादव निवासी गढ़ा बाघराय थाना तेजीबाजार सुबह नौ बजे के लगभग कोचिंग पढ़कर लौट रहा था कि जैसे ही धर्मदेवी महाविद्यालय के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार नकाबपोश बदमाश हमलावर बनकर छात्र के ऊपर टूट पड़े। छात्र ने जान बचाने की गुहार लगाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश बाइक सहित फरार हो गए। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचकर पीड़ित छात्रों को थाने पर लेकर आए। वहां छात्र ने बताया कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं हुआ और मैं मारने वाले को पहचान भी नहीं पा रहा हूं। जिससे परिजन भी परेशान हो रहे है। पिता द्वारा बक्शा थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। लेकिन अभी बक्शा पुलिस परिजनों से पूछताछ ही कर रही है।
― Advertisement ―
कोचिंग से लौट रहे बारहवीं के छात्र को आधा दर्जन नकाबपोश ने बेहरमी से पीटा

Previous article
Next article

