जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बरौली कस्बा स्थित कृष्णा कोचिंग क्लासेस में साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। कोचिंग के साइकिल स्टैंड से एक छात्र की साइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। यह पूरी वारदात कोचिंग संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को साइकिल चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोचिंग संस्थान से छात्र की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Previous article
Next article

