मछलीशहर। लोकसभा के ग्राम सभा भटहर-मीरगंज में ऐतिहासिक दंगल के आयोजन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाई, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, मनोज दुबे, चंद्रभान गिरी, जज सिंह अन्ना, हनुमान्त पाण्डे, विनोद पाण्डेय, राजेश खन्ना तिवारी अनेक नेताओं ने उद्घाटन किया। महिला पहलवानों ने बहुत ही आकर्षक कुश्ती लड़ी, वहीं पुरुष पहलवान अपने नंबर की वारी लगाते रहे, अखाड़े में 200प्लस पहलवान आए थे कि अखाड़े में भीड़ मची हुई थी। हजारों की संख्या में जनता जनार्दन पहलवानों का उत्साहवर्धन कर रही थी। अखाड़े में 2000से लेकर के 21000 तक कुश्ती लगाई जा रही थी। रामसमुझ पहलवान जौनपुर केसरी रामसमुझ पहलवान जौनपुर, केसरी, प्रयागराज केसरी रामबाबू पहलवान, सुल्तानपुर केसरी केअंगद पहलवान, मुकेश पहलवान, सुनील पहलवान रायबरेली, अमरदेव पहलवान जौनपुर, कुमार पहलवान बनारस, नेहरू पहलवान गाजीपुर, राम आश्रम पहलवान बलिया, नीतू पहलवान दिल्ली, सूची पहलवान कानपुर, अनामिका दिल्ली, अंशिका कानपुर, प्राची इलाहाबाद, रितिका कानपुर खुशबू कछवा, कोमल चंदौली सहित भारी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया।
― Advertisement ―
कुश्ती दंगल में उत्तर प्रदेश के कई जिलों पहलवान ने दम दिखाया

Previous article
Next article

